फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's night is the coldest in the state with a temperature of 0.4 degrees Celsius.

Mahendragarh-Narnaul News: 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ महेंद्रगढ़ की रात प्रदेश में सबसे ठंडी

Tue, 16 Jan 2024 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's night is the coldest in the state with a temperature of 0.4 degrees Celsius.
नारनौल में खुले के अंदर खेतों में छाया कोहरा।
नारनौल। उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर जिले में हाड़कंपाने वाली कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके चलते रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस प्रकार जिला महेंद्रगढ़ की रात्रि हरियाणा दिल्ली एनसीआर में सबसे अधिक ठंडी बनी हुई है। सोमवार को भी जिला महेंद्रगढ़ की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही।
विज्ञापन

साेमवार को महेंद्रगढ़ का तापमान 0.4 डिग्री व नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पाला जम गया। हालांकि सुबह ही तेज चमकदार धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर के कारण लोगों को धूप में भी ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया वैसे ही हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं का आगाज एक बार फिर से उत्तरी मैदानी राज्यों की तरफ हो गया है। जिस कारण रात्रि तापमान एक बार फिर से गिरावट होने लगी है। कुछ स्थानों पर पाला भी जम गया है। सोमवार को संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडी रातें जिला महेंद्रगढ़ की रही। सोमवार को नारनौल के रात्रि का तापमान 1.8 डिग्री और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शीतलहर से गंभीर शीतलहर अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए है। जिससे कोहरा, कोल्ड डे और पाला जमने की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं आने वाले 3-4 दिनों के दौरान आमजन को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे है। हालांकि सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को दिन में राहत जरूर मिल रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर मंगलवार रात्रि को सक्रिय होने से आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी, परंतु ठंड से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। 18 व 19 जनवरी से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से आमजन को राहत के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed