{"_id":"6360d04db9069353360a7555","slug":"mahendragarh-panchayat-of-village-khatodara-demands-high-level-inquiry-in-death-of-sarpanch-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: गांव खातोदड़ा के सरपंच उम्मीदवार की मौत पर हंगामा, पंचायत ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: गांव खातोदड़ा के सरपंच उम्मीदवार की मौत पर हंगामा, पंचायत ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग
Tue, 01 Nov 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:22 PM IST
सार
शनिवार से लापता सरपंच पद उम्मीदवार का शव सोमवार को रेल ट्रैक पर मिला था। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया। दोपहर 12 बजे तक ग्रामीण पुलिस व जीआरपी पर आरोप लगाते रहे कि दोनों ही हत्या को आत्म हत्या साबित करने पर तुले हैं।
विज्ञापन
गांव में चल रही पंचायत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
महेंद्रगढ़ के गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार की मौत पर हंगामा हो गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया। दोपहर 12 बजे तक ग्रामीण पुलिस व जीआरपी पर आरोप लगाते रहे कि दोनों ही हत्या को आत्म हत्या साबित करने पर तुले हैं। उच्च स्तरीय जांच की मांग के लेकर गांव में सुबह से पंचायत चल रही है।
इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण राजी हुए और शव लेने के लिए नारनौल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने कहा कि हरपाल उर्फ बबली की हत्या हुई है, पुलिस अधिकारियों को दोबारा शिकायत देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। गांव में पंचायत के दौरान डीएसपी कनीना रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्रता से हर एंगल से जांच करेंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।