फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh: Panchayat of village Khatodara demands high level inquiry in death of sarpanch candidate

Mahendragarh: गांव खातोदड़ा के सरपंच उम्मीदवार की मौत पर हंगामा, पंचायत ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग

Tue, 01 Nov 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 01:22 PM IST
सार

शनिवार से लापता सरपंच पद उम्मीदवार का शव सोमवार को रेल ट्रैक पर मिला था। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया। दोपहर 12 बजे तक ग्रामीण पुलिस व जीआरपी पर आरोप लगाते रहे कि दोनों ही हत्या को आत्म हत्या साबित करने पर तुले हैं।  

विज्ञापन
Mahendragarh: Panchayat of village Khatodara demands high level inquiry in death of sarpanch candidate
गांव में चल रही पंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार की मौत पर हंगामा हो गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया। दोपहर 12 बजे तक ग्रामीण पुलिस व जीआरपी पर आरोप लगाते रहे कि दोनों ही हत्या को आत्म हत्या साबित करने पर तुले हैं। उच्च स्तरीय जांच की मांग के लेकर गांव में सुबह से पंचायत चल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण राजी हुए और शव लेने के लिए नारनौल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने कहा कि हरपाल उर्फ बबली की हत्या हुई है, पुलिस अधिकारियों को दोबारा शिकायत देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। गांव में पंचायत के दौरान डीएसपी कनीना रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्रता से हर एंगल से जांच करेंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed