फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh: Many issues were raised in the Mahapanchayat of Rajput community

Mahendragarh: राजपूत समाज की महापंचायत में उठे अनेक मुद्दे, बोले- अनदेखी करने वाली पार्टी का होगा विरोध

Tue, 21 May 2024 04:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 04:13 PM IST
सार

महापंचायत में समाज के लोगों ने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ राजपूत समाज बर्दास्त नहीं करेगा। देशभर में राजपूत समाज एकजुट है, महापंचायतों में निर्णय लिया जा रहा है।  

विज्ञापन
Mahendragarh: Many issues were raised in the Mahapanchayat of Rajput community
राजपूत समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी-तलवाना में मंगलवार को राजपूत समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू व राजपूत नेता ठाकुर पूर्ण सिंह मुज्जफरनगर तथा राजस्थान से महीपाल सिंह मकराना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। महापंचायत में जिलेभर के राजपूत समाज से 200 से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन

महीपाल सिंह मकराना ने कहा कि गुजरात में भाजपा सांसद उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला क्षत्राणियों पर अभद्र टिप्पणी करता है जिसके बाद उसको टिकट न देने की मांग की थी लेकिन अभी तक टिकट नहीं काटी गई तथा वह चुनाव का प्रचार कर रहा है। भारतीय राजपूत ने एकजुट होकर बात रखी थी कि जो पार्टी राजपूत समाज का सम्मान नहीं करती उसका विरोध करेंगे। समाज की अनदेखी करने वाली पार्टियों को चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपूत नेता ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि सात अप्रैल को पहली बार राजपूत समाज की महापंचायत सहारनपुर में हुई थी। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव था। हमारे समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, ये बर्दाश्त के बाहर है। राजपूत समाज ने सम्मान न देने वाली पार्टी के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

वहीं करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा की हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों पर करीब 20 लाख राजपूत समाज के वोट हैं। राजपूत समाज को एकता व एकजुट के लिए जाना जाता है। हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिसे राजपूत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।


राजपूत एक ही समाज ऐसा समाज है, जिसने एक पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प पूरा किया था। उसके बावजूद इस पार्टी के नेता और शीर्ष नेतृत्व राजपूत समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। यह राजपूत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और हम ऐसी पार्टी का बहिष्कार करते हैं।

इस दौरान एडवोकेट मनदीप खेड़ी, विनोद राणा, रामनिवास बंसल, ठाकुर राहुल तंवर, मोनू तंवर, संजय सिंह, दिनेश तंवर, सतेंद्र शेखावत, पवन सरपंच भोजावास, रमेश चौहान इसराना, सत्येंद्र मास्टर सतनाली, सवाई सिंह राठौड़ अधिवक्ता, अनमोल तंवर सहित अनेक को राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed