फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh is on the fourth position in sex ratio

7 वर्ष पहले सबके कम लिंगानुपात वाला महेंद्रगढ़ जिला पहुंचे चौथे पायदान पर

Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh is on the fourth position in sex ratio
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ - फोटो : Narnol
हरियाणा में लिंगानुपात पिछले वर्ष की तुलना में 11 अंक कम हो गया है। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के अनुसार वर्तमान में प्रदेश का लिंगानुपात औसत 911 है जबकि पिछले वर्ष यह 922 था। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री का गृह जिला करनाल नीचे से चौथे नंबर पर हैं। करनाल का लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 888 लड़कियां हैं। वहीं पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का गृह जिला ऊपर से चौथे नंबर पर पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात 932 पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में महेंद्रगढ़ का लिंगा अनुपात प्रदेश में सबसे कम लगभग 738 था। पिछले सात वर्षों में शिक्षा के हब माने जाने वाले लोग जागरूक हुए हैं और स्वास्थ्य विभाग ने भी अच्छा काम किया है। इस वजह से सबसे नीचे पायदान वाला जिला चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2014 में प्रदेश का लिंगानुपात पर लगभग 861 था। सबसे कम महेंद्रगढ़ जिले का 738 लिंगानुपात था। 2015 में पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बेटियों को बचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी भ्रूण लिंग जांच में काफी कार्रवाई की। अब प्रदेश लिंगानुपात 2021 में 911 हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 11 अंक पिछड़ गया है।
विज्ञापन

हरियाणा लिंगानुपात के मामले में 1000 पुरुषों पर 950 महिलाओं के बैंचमार्क को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वर्ष 2021 के दौरान प्रदेश में कुल 220841 जन्म पंजीकृत किए गए, जिनमें 115586 बालिकाएं और 105255 बालक शामिल हैं। महेंद्रगढ़ जिले मे 1 जनवरी से 30 जून तक 2754 बालक तथा 2567 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी-पीएनडीटी के चल रहे हैं 20 केस
सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत 20 से अधिक अभियोजन मामले अपराधियों के खिलाफ विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं। इनमें तीन लोग दोषी हो चुुके हैं जो सलाखों के पीछे हैं।
सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के अनुसार जून तक प्रदेश में जन्म के समय लिंगानुपात 1,000 पुरुषों पर 923 रहा। जिला रोहतक में लिंगानुपात 962, चरखी दादरी 945, पानीपत 937, महेंद्रगढ़ 931, रेवाड़ी 927, पंचकूला में 926, जींद 925, सिरसा 923, नूंह 914, गुरुग्राम 914, कुरुक्षेत्र 911, अंबाला 909, हिसार 908, कैथल 902, यमुनानगर 900, फरीदाबाद 895, सोनीपत 888, करनाल 888, भिवानी 887, फतेहाबाद 862 और झज्जर में 858 रहा है।

महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात वर्ष अनुसार
साल लिंगानुपात
2014 738
2015 809
2016 847
2017 881
2018 898
2019 916
2020 902
2021 932
लिंगानुपात में महेंद्रगढ़ प्रदेश में चौथा नंबर पहुंच गया है और प्रदेश का औसत लिंगानुपात में 911 है पिछले वर्ष 922 था। -अशोक कुमार, सिविल सर्जन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed