फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh district rallies for the greening drive; thousands of saplings are being planted across various locations.

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाली की मुहिम में जुटा महेंद्रगढ़ जिला, जगह-जगह लगाए जा रहे हजारों पौधे

Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh district rallies for the greening drive; thousands of saplings are being planted across various locations.
फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ पौधरोपण करते विधाय कंवर सिंह यादव--स्रोत- म
नारनौल/महेंद्रगढ़। वन महोत्सव के अवसर पर महेंद्रगढ़ जिले में पौधरोपण अभियान जोर पकड़ रहा है। जिलेभर में सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चल रहे इस अभियान में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिले के सभी जल स्रोतों, नहर आधारित वाटर वर्क्स, बूस्टर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और कार्यालय परिसरों में पौधरोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसपी जोशी ने बताया कि नारनौल डिवीजन-1 को 1465, अटेली डिवीजन-3 को 300 और महेंद्रगढ़ डिवीजन को 1040 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में कुल 2805 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से करीब 2100 पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में यूथ रेडक्रॉस और पर्यावरण क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। प्राचार्य कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। नोडल अधिकारी चंद्रमोहन ने पर्यावरण संरक्षण में पौधों की भूमिका बताई।
रावमावि जैलाफ में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. महताब सिंह के नेतृत्व में मेगा पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाने के साथ विद्यार्थियों को घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किए गए।
पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल दर्गू में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या कैलाश यादव और जिला एनएसएस समन्वयक चरण सिंह बडेसरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने पौधे लगाए।
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में एनएसएस और वन विभाग के सहयोग से 250 पौधे लगाए गए। प्राचार्य विक्रम सिंह ने जामुन, अमरूद और आम के पौधे रोपित किए।
नांगल चौधरी के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं और स्टाफ ने 600 पौधे लगाए। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलैड़ा में 500 पौधों का रोपण किया गया।
कनीना के पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय में 250 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। सिहमा के महंत खेता नाथ राजकीय महाविद्यालय में 250 पौधों का रोपण किया गया। स्टाफ और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
महेंद्रगढ़ के राजकीय महिला महाविद्यालय में विधायक कंवर सिंह यादव ने पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पौधे आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हरित परिसर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ईको क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ पौधरोपण करते विधाय कंवर सिंह यादव--स्रोत- म

फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ पौधरोपण करते विधाय कंवर सिंह यादव--स्रोत- म

फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ पौधरोपण करते विधाय कंवर सिंह यादव--स्रोत- म

फोटो संख्या:61- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ पौधरोपण करते विधाय कंवर सिंह यादव--स्रोत- म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed