फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh and Madhogarh Forts Fall Victim to Neglect; History Crumbles Within Deteriorating Walls

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ और माधोगढ़ किले उपेक्षा के शिकार, टूटती दीवारों में सिमटता इतिहास

Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh and Madhogarh Forts Fall Victim to Neglect; History Crumbles Within Deteriorating Walls
फोटो संख्या:69- महेंद्रगढ़ का किला--संवाद
महेंद्रगढ़। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले महेंद्रगढ़ और माधोगढ़ के किले आज उपेक्षा और बदहाली के कारण अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। कभी शौर्य और गौरव के प्रतीक रहे ये किले अब संरक्षण के अभाव में धीरे-धीरे जर्जर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ किले का निर्माण 1755 में मराठा काल में तात्या टोपे की ओर से करवाया गया था। बाद में 1861 में पटियाला के महाराजा नरेंद्र सिंह ने अपने पुत्र महेंद्र सिंह के नाम पर इसका नामकरण किया जिसके बाद ही इस क्षेत्र को महेंद्रगढ़ की पहचान मिली। इसी किले के नाम पर जिले का नाम भी पड़ा।
विज्ञापन

आज यह ऐतिहासिक धरोहर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। किले की दीवारें टूटने लगी हैं और परिसर में गंदगी फैली हुई है। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से इसे हेरिटेज पर्यटन स्थल और हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने की योजना शुरू की गई थी लेकिन काम लंबे समय से ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास की धरोहर माधोगढ़ किला भी बदहाल
अरावली की पहाड़ियों में स्थित माधोगढ़ किला भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। 18वीं शताब्दी में शेखावत राजपूतों द्वारा निर्मित यह किला बाद में मराठा साम्राज्य का हिस्सा बना। किले के भीतर स्थित रानी महल और रानी तालाब जो कभी अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध थे अब खंडहर में बदलते जा रहे हैं। एक दशक से दोनों किलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं।

फोटो संख्या:69- महेंद्रगढ़ का किला--संवाद

फोटो संख्या:69- महेंद्रगढ़ का किला--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed