फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahaarati was performed by lighting 21 lamps in Maharaja Agrasen Darbar

Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा अग्रसेन दरबार में 21 दीप प्रज्वलित कर की महाआरती

Thu, 05 Sep 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mahaarati was performed by lighting 21 lamps in Maharaja Agrasen Darbar
फोटो नंबर-04महाआरती में मौजूद समाज के लोग। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल।
विज्ञापन



अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में 21 दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की आराधना और महाआरती का आयोजन किया गया। महामंत्री कृष्ण कंछल ने बताया कि विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट व शहरी अध्यक्ष सुशील गोयल ने माल्यार्पण किया। वहीं राजकुमार चौधरी एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता ने भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। जिला अध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेते हुए कहा कि उक्त आयोजन कई साल से किया जा रहा है। इसमें समाज के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को जीवन में धारण करना चाहिए। इस मौके पर प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, शंकर लाल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग, अरुण कुमार गुप्ता, हेमंत गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सावित्री संघी, शहरी अध्यक्ष सुशील गोयल, शहरी उपाध्यक्ष संजू अग्रवाल, शहरी उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed