फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   magar parishad election, babita won, narnaul

बबीता पहली प्रधान तो नरगिस उपप्रधान

Fri, 24 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
magar parishad election, babita won, narnaul
बबीता बनीं प्रधान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी नगर पालिका के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव शुक्रवार को कई गतिरोध और हंगामे के बाद सर्वसहमति से हुए। इसमें बबीता सैनी को चेयरमैन और नरगिस को उप चेयरमैन निर्वाचित किया गया। चेयरमैन पद के लिए दोनों दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ पंचायत समिति पहुंचे थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद पार्षदों को गाड़ी से सीधे मीटिंग हाल में ले जाया गया। पीठासीन चुनाव अधिकारी एसडीएम सुरेश कासवान को करीब पौने दो घंटे तक पार्षदों का इंतजार करना पड़ा।  
विज्ञापन

प्रशासनिक आदेशानुसार शुक्रवार को नांगल चौधरी नगर पालिका की चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई। एसडीएम सुरेश कासवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। पार्षदों की आपसी खींचतान की संभावना के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। थाना प्रभारी शफीउद्दीन को सुरक्षा इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह करीब 10.30 बजे पीठासीन अधिकारी पहुंचे लेकिन पार्षद मौजूद नहीं होने के कारण उनको पौने घंटे इंतजार करना पड़ा। सबसे पहले बबीता सैनी तीन बुलेरो गाड़ी में सात पार्षदों को लेकर पंचायत समिति के प्रांगण में पहुंची। छह पार्षदों के नहीं पहुंचने के कारण चुनाव प्रक्रिया पेंडिंग रही। करीब 11.30 बजे चेयरमैन पद के दावेदार नीरज बंसल छह अन्य पार्षदों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


सदन में पांच तो गाड़ी में छह का समर्थन
इसके बाद हलका विधायक डॉ. अभय सिंह ने 13 पार्षदों की संयुक्त मीटिंग बुलाई। पार्षदों ने टोकरी में पर्ची डालकर चेयरमैन पद के दावेदारों को वोट दिया। इसमें बबीता सैनी के पक्ष में आठ, नीरज बंसल को पांच पार्षदों का समर्थन मिला। मीटिंग रूम से बाहर निकलते ही नीरज बंसल की गाड़ी में छह पार्षद बैठ गए। इस पर तीखी नोकझाेंक हुई। बंसल को तीन इनेलो पार्षदों का समर्थन था जबकि बबीता के पक्ष में सभी पार्षद भाजपा के थे। इस कारण बबीता के समर्थन में छह पार्षद रह गए। दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े होने के कारण करीब डेढ़ घंटे की माथा-पच्ची के बाद निर्विरोध चुनाव पर सहमति बनी। चेयरमैन पद पर बबीता सैनी का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद वाइस चेयरमैन पर मामला फंस गया। चुनाव से पहले बबीता के ससुर रामकिशन सैनी ने नरगिस को उप चेयरमैनी का लालच देकर समर्थन लिया था। बैठक के दौरान दूसरे पार्षद की उम्मीदवारी पर विचार होने में एक घंटे तकरार बनी रही। विवाद बढ़ने पर नरगिस को ही उपचेयरमैन बनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का रहा जमावड़ा
चुनाव के दौरान राव रोहताश डागर, सत्यव्रत शास्त्री, रमेश तंवर, बलवंत सैनी, विशाल डागर, देवीलाल समेत कई भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। चेयरमैन पद के दोनों दावेदार भाजपा से जुड़े हैं। इसके चलते विधायक को निर्विरोध चुनाव की पहल करनी पड़ी। दूसरे पक्ष ने मायूसी पूर्वक सहमति प्रदान की।

पार्षदों की रही घेराबंदी
वोटिंग करने पहुंचे पार्षदों की घेराबंदी रही। उनको वाहन के अंदर ही पानी और अन्य सामग्री मुहैया करवाई गई। इसके बाद घेराबंदी में ही विधायकों को मीटिंग रूम में पहुंचाया गया। चुनाव होने तक दावेदारों को तोड़फोड़ का डर बना रहा।

कस्बे में निकाला विजयी जुलूस
परिणाम घोषित होने से पहले ही सांसद धर्मबीर और विधायक राव रोहताश डागर के कार्यालय पहुंच गए। करीब 10 मिनट बाद विजेता उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्षदों ने आपस में एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद कस्बे में विजयी जलूस निकाला गया।

संपूर्ण विकास करवाना लक्ष्य
नवनिर्वाचित बबीता सैनी ने बताया कि सांसद धर्मबीर चौधरी और विधायक डॉ. अभय सिंह के अथक प्रयासों से निर्विरोध चुनाव हुए हैं। सभी वार्डों का संपूर्ण विकास करवाना लक्ष्य है।  


पारदर्शिता पूर्वक होंगे विकास कार्य
उप चेयरमैन नरगिस ने बताया कि निर्विरोध चुनाव से आपसी भाईचारा बना रहेगा। सभी पार्षदों की सहमति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य
चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव होने के बाद भाजपा नेता राव रोहताश डागर के कार्यालय में सांसद धर्मबीर चौधरी और विधायक डॉ. अभय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर सरकार गंभीर है। विकास कार्यों में धन की किल्लत नहीं रहने दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए नपा को पिछले दिनों पांच करोड़ मिल चुके हैं। इसके अलावा सीवर लाइन दबवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed