फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MadhuMadhu Katkai from Mahendragarh honored at an all-India conference. Katkai from Mahendragarh honored at an all-India conference.

Mahendragarh-Narnaul News: अखिल भारतीय सम्मेलन में महेंद्रगढ़ की मधु कटकाई सम्मानित

Sat, 03 Oct 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
MadhuMadhu Katkai from Mahendragarh honored at an all-India conference. Katkai from Mahendragarh honored at an all-India conference.
फोटो संख्या:66- अखिल भारतीय महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन  दिल्ली में सम्मानित बनारसी देवी अपन
कनीना। भारतीय किसान संघ की ओर से बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल भारतीय महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें देशभर से हजारों महिला किसान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हरियाणा की ओर से प्रदेश महिला अध्यक्ष बनारसी देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। बनारसी देवी ने मंच से हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए संबोधित भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गो-पूजन, भगवान बलराम पूजन और ध्वजारोहण से हुई। विभिन्न राज्यों से पहुंची महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में कृषि, पशुपालन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, देशी बीजों के संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। महिला किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप पहचान और सम्मान देने के साथ कृषि से जुड़े निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला डुकवाल सहित कई वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया। उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला किसानों को सम्मानित किया गया। महेंद्रगढ़ की महिला जिला प्रमुख मधु कटकाई को भी मंच से सम्मान मिला। उनके सम्मान से जिले की महिला कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed