फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Maa Chamunda Devi Temple remains the center of people's faith during Navratri

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में लोगों की आस्था का केंद्र रहता है मां चामुंडा देवी मंदिर

Wed, 02 Apr 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Maa Chamunda Devi Temple remains the center of people's faith during Navratri
फोटो नंबर-10पंडित सत्यनारायण निर्मल। पुजारी मां चामुंडा देवी मंदिर
नारनौल। आजाद चौक में बना प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर शहर के लोगों की आस्था का केंद्र है। नवरात्र में मंदिर की महिमा और भी बढ़ जाती है। मां चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास पुराना है। इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर को महाराजा नूणकर्ण ने बनवाया था। मां चामुंडा देवी राजा नूणकर्ण के कुल की इष्ट देवी थी। कुलदेवी की वे पूजा-अर्चना करते थे व सारी प्रजा की सुरक्षा व सुख की कामना करते थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नारनौल शहर को भी महाराजा नूणकर्ण ने ही बसाया था। अंग्रेजों के शासनकाल के बाद इस मंदिर का दोबारा से जीर्णोद्धार किया गया। वर्तमान में इसका कई बार नवीनीकरण किया जा चुका है। वहीं, मंदिर को आधुनिक एवं भव्य आकार भी दिया जा चुका है। मंदिर में मां चामुंडा देवी की प्रतिमा के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित है। माता का गर्भ गृह भी श्रद्धालुओं द्वारा चांदी से जड़ित करवाया गया है। इतिहासकारों का मानना है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में इस के ऊपर मस्जिद बना दी थी। जिसे सन 1947 के बाद खुदाई कर पुन: माता के मंदिर को स्थापित किया गया। इसके बाद इस मंदिर की पूजा साक्टन महाराज द्वारा की जाती थी। इसके बाद इसके पुजारी रूपचंद निर्मल रहे। अब इसकी पूजा पंडित सत्यनारायण निर्मल कर रहे हैं।
विज्ञापन



विवादों के बाद अब कुछ समय पहले किया गया नए ट्रस्ट का गठन
मां चामुंडा देवी मंदिर के ट्रस्ट को लेकर कई साल विवाद रहा। अब करीब चार महीने पहले नए ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट गठन के बाद इस बार नवरात्र को लेकर मंदिर में रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्थाएं भी करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मां चामुंडा देवी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। नवरात्र में माता की पूरे विधिविधान के साथ पूजा की जाती है। माता के भव्य शृंगार के साथ दोनों समय आरती की जाती है। इसमें लोगों की काफी भीड़ रहती है। नवरात्र को लेकर अंतिम दिन मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
-पंडित सत्यनारायण निर्मल, पुजारी मां चामुंडा देवी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed