फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lucky stood first in the under-17 race, Shubham stood second.

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ में अंडर-17 में लकी प्रथम, शुभम रहा द्वितीय

Thu, 26 Dec 2024 07:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Lucky stood first in the under-17 race, Shubham stood second.
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा-ट्रस्ट गुजरवास की ओर से बुधवार को सेठ सूरजभान किशोरी लाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच वर्षा राठौड़ ने की, जबकि इंटेल (अमेरिका) के प्रोग्राम मैनेजर रवि अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश चौहान ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्ग के लड़के, लड़कियों और बुजुर्गों की दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन

रवि अग्रवाल ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। खेल उत्तम स्वास्थ्य, अनुशासन, धैर्य व संघर्ष करने की आदत विकसित करते हैं। सरपंच वर्षा राठौड़ ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल हमारी मानसिक एकाग्रता व संकल्प को बढ़ावा देते हैं। इसलिए हमें खेलों को नियमित रूप से अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि दौड़ में अंडर-17 में लकी प्रथम, शुभम द्वितीय व रिजवान तृतीय स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों में नंदनी प्रथम, शिवानी द्वितीय व खुशी तीसरे नंबर पर रही। अंडर-14 में रुद्र प्रथम, अंश द्वितीय व वीरूस तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में मुस्कान प्रथम, काजल द्वितीय व ललिता तीसरे नंबर पर आई। अंडर-11 आयु वर्ग में वंश प्रथम, हर्ष द्वितीय व आयुष तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में दीया प्रथम, आराध्या द्वितीय स्थान पर रही।

ओपन रेस में विक्की प्रथम, कार्तिक द्वितीय व खली तृतीय स्थान पर रहा। बुजुर्गों के 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग में नरेश स्वामी प्रथम, पप्पू सिंह द्वितीय व राजबीर पंच तीसरे स्थान पर रहे। 70 से ऊपर आयु वर्ग में बीर सिंह नंबरदार प्रथम व धर्मपाल तंवर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed