Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Luck shines after eight years, approval granted to renovate dilapidated ITI building

Mahendragarh-Narnaul News: आठ साल बाद चमकी किस्मत, जर्जर आईटीआई भवन को नया बनाने की मिली मंजूरी

Sun, 01 Mar 2026 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Luck shines after eight years, approval granted to renovate dilapidated ITI building
फोटो नंबर- 01आईटीआई के जर्जर भवन के छज्जे का गिरा हुआ प्लास्टर। संवाद
नारनौल। आठ साल पहले जर्जर घोषित राजकीय आईटीआई के भवन को आखिरकार नया बनाने व मरम्मत कराने की मंजूरी सीएम से मिल गई है। अब भवन का ले आउट प्लान बनाकर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारी के पास भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद बजट पास किया जाएगा और नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, यह भवन साल 1964 में तैयार कराया गया था। इसके बाद साल 17 मई 2018 को इसे जर्जर घोषित कर दिया गया था। कंडम घोषित करने के बावजूद यहां पर बच्चों की कक्षाएं लगाई जाती रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान आठ बार छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है हालांकि गनीमत यह रही कि प्लास्टर जब भी गिरा उस दिन संस्थान की छुट्टी रही वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बच्चों व शिक्षकों की जान को खतरे में न डालते हुए प्राचार्य ने इस भवन में मौजूद सभी ट्रेड की क्लास को बंद करवा दिया और सभी ट्रेड को नए भवन में शिफ्ट कराया गया है।
16 नवंबर 2025 को महाराजा शूर सैनी की जयंती कार्यक्रम में नई अनाज मंडी पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने नए भवन बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद हाल ही में मुख्यालय से इस संबंध में अप्रूवल मिल गई है।
तीन साल चला पत्राचार
नए भवन को बनाने की मंजूरी के लिए गत तीन सालों से प्राचार्य उच्चाधिकारी को पत्रों के माध्यम से अवगत कराते रहे और इन तीन सालों में करीब 10 बार पत्र लिखकर नए भवन को बनाने की मंजूरी मांगी जाती रही। ऐसे में प्रशासन व विधायक के सहयोग से इस मांग को सीएम अनाउंसमेंट में डलवाया गया।

वर्जन:
यह करीब 62 साल पुराना भवन है जो 8 साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। अब सीएम अनाउंसमेंट के बाद मुख्यालय से अप्रूवल मिल गया है और जल्द ही नया भवन व स्पेशल रिपेयरिंग कराई जाएगी।-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed