फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Shiva was decorated grandly, devotees gathered to see the tableaux

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान शिव का किया भव्य शृंगार, झांकियों को देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 18 Aug 2024 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva was decorated grandly, devotees gathered to see the tableaux
फोटो नंबर-19छोटा-बड़ा ​तालाब शिव मंदिर में मेले के दौरान भगवान ​शिव की झांकी प्रस्तुत करता 
नारनौल।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में सावन महीने के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले को लेकर भगवान शंकर की शिवलिंग का शृंगार कर मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया। शिव परिवार की ओर से आयोजित इस मेले को लेकर दोपहर के समय संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम पांच से सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, इसमें भगवान शंकर व पार्वती, राधा-कृष्ण तथा हनुमानजी आदि सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गई।

मंदिर में झांकियों को देखने व मेले में झूले आदि का लुत्फ उठाने के लिए देर रात लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पुजारी संतोष शर्मा ने बताया कि शाम को भोलेनाथ की भव्य आरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसी दौरान रात दस बजे से सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के मशहूर गायक कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से देर रात भोलेनाथ का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed