{"_id":"2f4dc43ee3874552ac49b3cd664d3e77","slug":"logistic-hub-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉजिस्टिक हब : सीएम के सामने ही हुई हुटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉजिस्टिक हब : सीएम के सामने ही हुई हुटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
Updated Fri, 29 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रस्तावित मल्टी माडल लॉजिस्टिक हब के लिए नांगल चौधरी और अटेली के विधायकों की खींचतान बृहस्पतिवार को सीएम के सामने सार्वजनिक मंच पर भी दिखी। अटेली विधायक संतोष यादव ने जब मंच से अपनी मांगों में मल्टी माडल लॉजिस्टिक हब अटेली के लिए मांगा तो मौजूद जनता ने हूटिंग कर दी। रैली में जनता ने पांच बार हूटिंग की। इसके बाद नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
बावल में भूमि अधिग्रहण रद्द होने के बाद जिला महेंद्रगढ़ में लॉजिस्टिक हब के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। एचएसआईडीसी की टीम कई बार अटेली और नांगल चौधरी क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। दोनों क्षेत्र विधायक अपने-अपने तर्क से टीम को साइट दिखा चुके हैं। अभी तक यह फाइनल नहीं हो पाया है कि हब कहां बनेगा। बृहस्पतिवार को सीएम की रैली में सबसे पहले विधायक डा. अभय सिंह ने क्षेत्र में हब बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले मांग रखी है तो पहले आओ पहले पाओ के नियम के अनुसार उन्हीं का इस पर हक है। इसके बाद अटेली विधायक संतोष यादव ने अपने संबोधन में अटेली में मल्टी माडल लॉजिस्टिक हब बनाने की बात सीएम के सामने रख दी। उसी समय वहां मौजूद भीड़ ने नारेबाजी और हूटिंग शुरू कर दी। जब भी संतोष यादव ने हब का जिक्र किया, तब-तब लोग हूटिंग करते। पांच बार हूटिंग होने के बाद नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह ने लोगों को चुप कराया।
विज्ञापन
...तो संतोष हो गई खड़ी
सीएम अपने भाषण में जब विधायक की मांगों का जिक्र करते हुए लॉजिस्टिक हब के बारे में बोलने लगे तो विधायक संतोष यादव अपने स्थान से खड़ी हो गईं और सीएम की ओर चली गईं। उन्होंने नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव को भी अपने साथ ले लिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले लॉजिस्टिक हब बनाने की मांग उन्होंने रखी थी, इसलिए उनका हक भी बनता है। इस पर सीएम ने कहा कि जो सबसे पहले ग्रामीणों से भूमि का प्रस्ताव ला देगा, वहां लॉजिस्टिक हब की प्रक्रिया शुरू करवा देंगे।