फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Locks in two schools, demonstrations at four places

दो विद्यालयों पर जड़े ताले, चार स्थानों पर प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Locks in two schools, demonstrations at four places
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीगड़ा के गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करते ग्रामीण व विद्यार्थ? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/कनीना। सरकार की तबादला नीति से विद्यालयों में विसंगतियां पैदा हुई हैं। किसी विद्यालय में पद कैप्ट कर दिए गए हैं तो कहीं महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। क्षेत्र के चार विद्यालयों में पदों को कैप्ट करने के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय का गेट बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। दो विद्यालयों पर ताले जड़े गए। इस दौरान विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को तैनात करने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव सीगड़ा, राजावास, बेवल, कोका के ग्रामीणों व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयों में कैप्ट पदों को लेकर रोष- प्रदर्शन किया। वहीं गांव बवाना में स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों तथा गांव पाथेड़ा विद्यालय में कैप्ट किए गए पदों के बाद रिक्त पदों पर अध्यापकों की तैनाती की मांग की गई।
विज्ञापन

गांव सीगड़ा ग्राम पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक स्कूल सीगड़ा के अध्यापकों के पद समाप्त करने के विरोध में विद्यालय के मुख्य गेट पर ताल लगाकर प्रदर्शन किया। तालाबंदी की सूचना पाकर मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं निदेशक शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व सरपंच सुभाष यादव ने कहा कि सरकार जल्द अध्यापकों की व्यवस्था करे। सत्र के बीच में शिक्षकों के तबादले कर सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्व सरपंच धर्मवीर, सतीश कुमार, इंस्पेक्टर धर्मवीर ने कहा की सरकार द्वारा सभी रिक्त पदों को दोबारा भरा जाए। सामाजिक कार्यकर्ता लक्की सीगड़ा ने कहा कि अध्यापकों के तबादलों में सभी पद समाप्त कर दिए गए हैं, सिर्फ मुख्य अध्यापक एवं पीटीआई का पद बचा हुआ है। प्रदर्शन में प्रदर्शन में राजसिंह मास्टर, अमर सिंह नंबरदार, राजेंद्र, अभय सिंह पंच, लाल सिंह पीटीआई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजावास में अध्यापकों की कैप्ट पोस्ट खोलने को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय का गेट बंद करके विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानातंरण के बाद विद्यालय में प्राचार्य, गणित अध्यापक, अग्रेंजी अध्यापक के पद समाप्त कर दिए हैं जिससे बच्चों का शिक्षण कार्य बाधित हो गया। इस मौके पर सत्यनारायण, महेश, मनदीप, नरेश, पिंकी, पवन, महेंद्र सिंह, लीला, सुरेंद्र सिंह, सुरजभान, सुरेंद्र, सीताराम, सुमन, संतरा रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवाना में समाप्त किए गए पदों पर नियुक्त की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक 163 विद्यार्थी हैं। विद्यालय से पीजीटी विज्ञान, टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी गणित, टीजीटी विज्ञान, टीजीटी संस्कृत, चित्रकला शिक्षक के पद समाप्त कर दिए गए हैं। कक्षा 11वीं में गणित के सात विद्यार्थी तथा 12वीं में गणित के चार विद्यार्थी है। इस विद्यालय में कुल 169 विद्यार्थी हैं, कक्षा छठी से दसवीं तक विज्ञान के 104 विद्यार्थी होने के बावजूद भी विज्ञान विषय पढ़ाने वाला एक भी शिक्षक नहीं है। कक्षा छठी से 8वीं को पढ़ाने वाला पीटीआई के अलावा सभी पद समाप्त कर दिए गए हैं। इस मौके पर जयवीर नंबरदार, कैलाश, दीपक कुमार, रामचंद्र, दयानंद, बुध सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार,
---------------
बेवल में आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला ताला
फोटो संख्या: 78
कनीना। शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति के आश्वासन दिया। इसके बाद तीन घंटे से धरना दे रहे ग्रामीणों ने ताला खोला। बेवल गांव में पांचवीं कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक एक ही शिक्षक के सहारे शिक्षण चल रहा है। प्राचार्य का भी हाल ही में वहां से तबादला कर दिया गया। इसी के विरोध में बेवल के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण दोबारा से बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि समस्या का समाधान आज ही स्टाफ मीटिंग के बाद कर देंगे कुछ एक पीरियड किसी और अध्यापक को देकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
-------------
कोका के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फोटो संख्या: 79
कनीना गांव कोका के ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण संजय सिराधना ने बताया कि गांव में छह से आठ तक की कक्षाओं में एक भी अध्यापक नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को इसके बारे में पहले भी सूचना दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस दौरान प्रदीप, विकास, हंसराज, अमित, लोकेश, राज वीर, हनुमान, रोहतास, लालचंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

-----------------
विज्ञान अध्यापक नियुक्त करने की मांग
कनीना। पाथेड़ा के ग्रामीणों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय निदेशक के नाम ज्ञापन भेजकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में विज्ञान अध्यापक की नियुक्ति की मांग की। पूर्व सरपंच दलीप सिंह ने बताया कि विज्ञान अध्यापक का स्थानांतरण होने के कारण पद रिक्त हो गया है। विद्यालय में की कक्षा 6 में 36 विद्यार्थी, कक्षा 7 में 25 विद्यार्थी, कक्षा 8 में 27 विद्यार्थी, कक्षा 9 में 40 विद्यार्थी व कक्षा 10 में 29 विद्यार्थी हैं। विद्यालय में कुल 157 बच्चे अध्यनरत हैं। उन्होंने मांग की है कि विज्ञान अध्यापक के रिक्त पद को जल्द से जल्द भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed