फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Listening to the teachings of sages is Upkarma : Jagram Arya

ऋषियों के उपदेश का श्रवण करना उपाकर्म : जगराम आर्य

Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Listening to the teachings of sages is Upkarma : Jagram Arya
नारनौल । वेदोपदेशक शिक्षाश्री कप्तान जगराम आर्य ने रक्षाबंधन पर शास्त्री नगर में हवन यज्ञ किया। इस दौरान मुख्य यज्ञमान रतनलाल यादव थे। इस अवसर पर शमशेर सिंह, एडवोकेट प्रवविंद्र सिंह, जतिन राव, बिमला देवी, सरोज बाला, सुषमा, शिवांगी, दक्ष और आर्यन मौजूद थे।
विज्ञापन

कप्तान जगराम आर्य ने कहा कि ऋषियों के उपदेश का श्रवण श्रावण उपाकर्म कहलाया है। क्योंकि शरीर के अंदर मुख्य रूप से आत्मा परमात्मा दोनों चेतन अवस्था में हैं। जब आत्मा परमात्मा का ध्यान लगाती है तो आत्मशक्ति और आत्मबल बढ़ता है। मनोबल बढ़ता है। मनुष्य जीवन का लक्ष्य है, मोक्ष की प्राप्ति, तो मोक्ष भी मिल जाता है। मोक्ष में आनंद ही आनंद है और इसमें बंधन नहीं हैं।
विज्ञापन

मोक्ष में रोग नहीं हैं। क्योंकि ये सभी शरीर के साथ जुड़े हैं। मोक्ष होने के बाद जन्म मरण से पीछा छूट जाता है। श्रावणी पर्व आर्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। चार महीने तक ऋषियों के प्रवचन को सुनते हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हैंं। इसी को ऋषि तर्पण कहा जाता है। कालांतर में ये त्योहार बहन और भाई का बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed