{"_id":"679a75b360e8700f030035c8","slug":"listened-to-public-and-personal-problems-of-villagers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120821-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-35रात्रि ठहराव के दौरान लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी
Link Copied
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ का पूरा प्रशासनिक अमला बुधवार शाम ऐतिहासिक गांव सिहमा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचा। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीणों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं। वहीं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीम ने रागनियों के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान किया। इससे पहले विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को डीसी ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन का मकसद है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बीच वालीबॉल का मैत्रीपूर्ण मैच हुआ। सरपंच सुमन देवी ने आगंतुकों का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।