फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lightning struck in Ramkaran Das Colony of Narnaul, TV fans got damaged

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की रामकरण दास कॉलोनी में गिरी बिजली, टीवी पंखे खराब

Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck in Ramkaran Das Colony of Narnaul, TV fans got damaged
नारनौल। नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र में रातभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। वहीं रामकरण दास कॉलोनी में बिजली गिरने से कई घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान तेज धमाका हुआ। इससे लोग डर भी गए। वहीं बारिश के दौरान कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई गली-मोहल्लों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। यह समस्या पार्क गली में सबसे ज्यादा देखने को मिली, जहां पानी दुकानों के अंदर तक चला गया।
विज्ञापन

इसके अलावा रेवाड़ी रोड, सुभाष स्टेडियम मार्ग, सेन चौक, मिश्रवाडा, खड़खड़ी, रावका सहित कई मोहल्लों में भी समस्या देखने को मिली। चौकी नंबर 45 व बहरोड रोड अंडरपास में भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद हुडा सेक्टर की सड़क जलमग्न हो गई और सेक्टर में बने पार्क तालाब में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकरण दास कॉलोनी के लोगों ने बताया कि रात को बारिश के दौरान दादूवाली मंदिर के आसपास क्षेत्र में बिजली गिरने के बाद बहुत तेज धमाका हुआ। जिसके बाद कई घरों के बिजली उपकरण बंद हो गए। गनीमत यह रही कि बिजली गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। बिजली उपकरण खराब होने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
बुधवार रात को कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे ज्यादा बारिश कनीना व अटेली में दर्ज की गई। कनीना में 76.5 एमएम व अटेली 65 एमएम दर्ज की गई।


-------------

रात को बारिश के दौरान घर के आंगन में बैठे थे। तभी बहुत तेज आवाज हुई और तेज रोशनी से आंखें बंद हो गईं। बिजली गिरने से कॉलोनी के 7 से 8 घरों और दादू वाली मंदिर में लगे पंखों में भी खराब हो गए।

विनीत सैनी, स्थानीय निवासी।
------
बिजली की चमक और तेज धमाके के बाद इन्वर्टर भी खराब हो गया। बारिश के दौरान लाइट बार बार जा रही थी। वहीं इन्वर्टर खराब होने के कारण रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीमा देवी, स्थानीय निवासी।


इंसेट
जिले में बारिश पर एक नजर



ब्लॉक एमएम



अटेली 65.0

नारनौल 45.5



नांगल चौधरी 43.0

महेंद्रगढ़ 40.0



कनीना 76.5

सतनाली 55.5
पाली 30.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed