{"_id":"633dc35ce39c6f2235784b05","slug":"light-rain-expected-from-western-disturbance-today-narnol-news-rtk6600329198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: पश्चिमी विक्षोभ से आज हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: पश्चिमी विक्षोभ से आज हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 06 Oct 2022 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:26 AM IST
सार
बुधवार को महेंद्रगढ़ और नारनौल का अधिकतम तापमान क्रमश 35.0 डिग्री सेल्सियस और 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार से मौसम में बदलाव आएगा। जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो अक्तूबर को एक लो प्रेशर एरिया बन गया था जिसके उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश करने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
6 अक्तूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली के पूर्वी हिस्से पर पश्चिमी विक्षोभ एक टर्फ रेखा के रूप में बनने की संभावना बन रही है। ऐसे में 6-11 अक्तूबर के बीच हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही देखने को मिलेगी साथ ही तेज गति से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
गुरुवार से हरियाणा एनसीआर और महेंद्रगढ़ में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बुधवार को महेंद्रगढ़ और नारनौल का अधिकतम तापमान क्रमश 35.0 डिग्री सेल्सियस और 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.5 डिग्री सेल्सियस और 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।