{"_id":"5eecfb0f8ebc3e42d834828d","slug":"light-investigesion-theem-attack-narnol-news-rtk560214660","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव राठीवास में बिजली की जांच करने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव राठीवास में बिजली की जांच करने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान गांव राठीवास में कुछ लोगों ने बिजली निगम की टीम पर हमला कर दिया। निगम कर्मियों का कैमरा छीनकर फोटो डिलिट कर दिए। जिसको लेकर जूनियर इंजीनियर बीर सिंह, रेशम बहादुर, राजेश, रवि ने कार्यकारी अभियंता को शिकायत दी है। बिजली निगम की टीम ने कहा कि बिना पुलिस बल के जांच के लिए न भेजा जाए। राठीवास पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का गांव है।
बिजली निगम की टीम ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को कार्यकारी अभियंता के आदेश पर गांव राठीवास में सुबह 11 बजे टीम के साथ बिजली चोरी की चेकिंग करने गए थे। चेकिंग के दौरान मकानों में सीधी पीवीसी केबल (मीटर के बिना) पाई गई। पूछने पर उपभोक्त के नाम नहीं बताया। मौके की वीडियोग्राफी भी की गई। गांव के असापास के घरों से कुछ लोग वहां एकत्रित हो गए। मौके पर उमड़ी भीड़ ने टीम पर हमला कर लिया। गांव के युवक प्रवीण ने बीर सिंह जेई से विभाग का कैमरा छीन लिया। उसके साथ महेंद्र सिंह ने टीम पर हमला कर दिया। साथ ही रवि ड्राईवर का मोबाइल भी छीन लिया। उसके उपरांत गांव वाले दो औरतों की वीडियो और फोटो डिलिट कर दी। इसके बाद दो महिलाएं भी आई। महिलाओं ने जेई बीर सिंह पर हमला कर दिया। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने टीम पर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई। जो सरासर गलत व बेबुनियाद है। इसकी सूचना तुरंत कार्यकारी अभियंता को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दोबारा से टीम को जान से मारने की धमकी दी । गलत आरोप में फंसाने की भी धमकी दी। बिजली निगम के कर्मियों ने कहा भविष्य में बिजली चोरी टीम का बिना पुलिस सहायता के ना भेजा जाए। जेई गजराज सिंह, एएफएम श्यामलाल, एलएम पवन, एलएम अनिल, एएलएम दीपक मौके पर पहुंचे।