फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Life imprisonment for murder accused, fine also imposed

Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, जुर्माना भी लगाया

Fri, 29 Nov 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murder accused, fine also imposed
नारनौल। घरेलू कहासुनी को लेकर पत्थर की लोढ़ी से चोट मारकर हत्या के मामले में दोषी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नारनौल की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

न्यायालय ने दोषी सिसोठ निवासी राजेंद्र को सजा सुनाई है। 20000 का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

मार्च 2024 में घरेलू कहासुनी को लेकर पत्थर की लोढ़ी से चोट मारने से हुई मृत्यु के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पत्नी ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका लड़का राजेंद्र शाम को ड्यूटी से घर पर आया था, तब उसकी और पति रामकिशन की घरेलू बात पर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लड़के ने पिता को धमकाया तो रामकिशन ने उसके लड़के के बाएं हाथ के अंगूठे को काट लिया। इसके बाद घर में लोढ़ी पत्थर उठाकर सिर पर मार दिया। गुस्से में राजेंद्र ने पत्थर लोढ़ी से पिता के मुंह व सिर पर मारी। इससे वह बेहोश होकर घर के आंगन में गिर गया। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयोग हुई पत्थर की लोढ़ी को बरामद कर लिया था। जांच इकाई के द्वारा साक्ष्यों का आंकलन कर अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया था। न्यायालय में सुनवाई के दौरान उप जिला न्यायवादी मनीष यादव ने अभियोजन के पक्ष में प्रभावशाली पैरवी करते हुए न्यायाधीश के सामने दलीलें पेश करते हुए दोषी को सजा दिलाने में भूमिका निभाई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मामले को संगीन माना और दोषी की सजा में कोई नरमी नहीं बरती। दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई व जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed