फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Life imprisonment for murder accused, fine also imposed

Mahendragarh-Narnaul News: बुनियाद के लिए नामांकन 20 और सुपर 100 के 28 जनवरी तक होंगे

Fri, 29 Nov 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murder accused, fine also imposed
मिशन बुनियाद और सुपर 100 के अंतर्गत आयोजित किया गया जागरूकता सेमिनार
विज्ञापन


फोटो 07
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में मिशन बुनियाद और सुपर 100 के अंतर्गत विकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकल्प फाउंडेशन के एमडी प्रदीप संसलवाल ने की। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार व बीआरसी पवन कुमार रहे।
सेमिनार में खंड नारनौल के 48 विद्यालयों के तीन-तीन छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय मुखियाओं व अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बुनियाद कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर रविंद्र कुमार ने बताया कि मिशन बुनियाद के नामांकन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर व सुपर 100 के नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। इसके लिए आगे तीन चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अश्विनी यादव ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके लिए प्रदेश में 103 बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 206 सेटेलाइट कक्षा कक्ष कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने बताया कि छात्रों की शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने के लिए बुनियाद स्कीम के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाती है। इसके प्रथम चरण की परीक्षा में सभी छात्रों की भागीदारी आवश्यक है। यह मिशन ऐसे प्रतिभावान छात्रों के लिए शुरू किया गया है, जिनके पास संसाधनों का अभाव है। कार्यक्रम के अंत में मिशन बुनियाद में सराहनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसीआई धीरज कुमार, ब्रह्मप्रकाश प्राचार्य, संदीप, विकास, दीपक, अजय, इंद्रकुमार, देवकीनंदन व अन्य विद्यालयों के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed