फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   License of blood component separator will be available soon, platelets will be available easily

Mahendragarh-Narnaul News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर का जल्द मिलेगा लाइसेंस, आसानी से मिलेगी प्लेटलेट्स

Sun, 30 Jun 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 30 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
License of blood component separator will be available soon, platelets will be available easily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन का लाइसेंस जल्द ही मिलने की उम्मीद है। ब्ल्ड बैंक में इस मशीन के लगने से मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खासतौर से डेंगू से पीड़ित मरीज को प्लेटलेट्स के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आगामी सप्ताह में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन का लाइसेंस मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो डेंगू मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। क्योंकि इस समय बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो जाता है जिससे डेंगू मरीज भी आने शुरू हो जाते हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिनमें प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत मिल रही है। नारनौल के नागरिक अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट मशीन को लाइसेंस नहीं मिलने से मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए रेवाड़ी, रोहतक पीजीआई या फिर राजस्थान के बहरोड़, नीमराणा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगने से जरूरतमंदों को सरकारी दर पर प्लेटलेट्स मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन के लिए करीब 3 साल से लाइसेंस की स्वास्थ्य विभाग उच्च अधिकारियों से मांग कर रहा है। लेकिन अब तक लाइसेंस नही मिलने से मशीन शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू व मलेरिया का नहीं आया एक भी मरीज


जिले में अब तक डेंगू व मलेरिया मरीज नहीं आया है जिससे प्लेटलेट्स के लिए अभी मारामारी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में डेंगू के मरीज आने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ेगा। बीते वर्ष मलेरिया के मरीज आने शुरू हो गए थे। लेकिन अब तक डेंगू व मलेरिया का एक भी मरीज नहीं आया है।





वर्जन:

ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन का जल्द ही लाइसेंस मिल जाएगा। जिससे मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।- डॉ. सर्वजीत थापर, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed