{"_id":"677c22152f91192b1804fd65","slug":"library-built-by-sainik-and-gram-panchayat-in-dewas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114320-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देवास में सैनिक और ग्राम पंचायत की ओर से बनाया गया पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देवास में सैनिक और ग्राम पंचायत की ओर से बनाया गया पुस्तकालय
Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव देवास में सैनिक और ग्राम पंचायत के सहयोग से शहीद भगत सिंह पुस्तकालय बनाया गया है। शुभारंभ देवास गांव की सरपंच मंजिता ने किया। मंजिता ने कहा शिक्षा का जीवन में अत्यधिक महत्व है। शिक्षा व्यक्ति के मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ाता है।
यह पुस्तकालय गांव के सभी बच्चों की पढ़ाई में कारगर साबित होगा। अब सारी अत्याधुनिक सुविधाएं इसी पुस्तकालय के माध्यम से ही मिल जाएंगी। यहां ऑनलाइन अध्ययन के लिए वाईफाई की व्यवस्था है। वाचनालय में शहरों की तरह दूर-दूर बैठकर पढ़ने की भी सुविधा है। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य मनोज देवास ने कहा कि आज के युग में शिक्षा का बड़ा महत्व है।
आज की युवा पीढ़ी को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मीनू कुमारी पंच, हरज्ञान पंच, सुरेश मास्टर, सज्जन, सुनील, मनीष, विनोद, फौजी, बलबीर फौजी, रविंद्र आदि मौजूद रहे।