{"_id":"668d81c03bc17696fb0fe2f4","slug":"less-road-more-potholes-a-5-minute-journey-takes-20-minutes-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110635-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क कम गड्ढे अधिक... 5 मिनट के सफर में 20 मिनट लगता समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क कम गड्ढे अधिक... 5 मिनट के सफर में 20 मिनट लगता समय
Wed, 10 Jul 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 60 परशुराम चौक महेंद्रगढ़ पर टूटा हुआ सड़क मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक एक किलोमीटर सड़क जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। यहां से 5 मिनट का सफर 20 मिनट में पूरा हो रहा है। आए दिन गड्ढों के कारण तीन हादसे हो रहे है।
20 वर्ष पूर्व बना यह मार्ग 148बी से शहर की आबादी को जोड़ने का सबसे सुगम रास्ता है। शहर की भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते है, लेकिन आए दिन इन गड्ढों के कारण हो रहे हादसे के बावजूद भी जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहे है। टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर पांच-छह फीट की दूरी पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यह मार्ग दो महाविद्यालय, माॅडल संस्कृति स्कूल, 148बी से जोड़ता है और यह मार्ग 50 से अधिक गांवों को शहर से जोड़ता है।
दिनभर इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। टूटी सड़क के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर 500 से अधिक दुकान हैं, जिसके कारण आमजन, दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-मुन्नालाल
सड़क टूटी होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। नगरपालिका की ओर से पानी की छिड़काव भी नहीं करवाया जाता है। यहां वर्षों से यही हालत है। अब तो सड़क कम रोड़े अधिक दिखाई देने लगे है, लेकिन नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
-नरेंद्र सैनी
20 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनाया गया था। उसके बाद से यह सड़क मार्ग जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। परशुराम चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक यह मार्ग जगह-जगह से टूटा हुआ है।
-घनश्याम दास
इस सड़क मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते है, लेकिन टूटा मार्ग होने के कारण उनको गड्ढों से मुकाबला करना पड़ता है। नगरपालिका इस सड़क मार्ग का शीघ्र बनाना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
महेश शर्मा
इस सड़क मार्ग का बजट पास हो चुका है। शीघ्र ही टेंडर लगाकर इस सड़क मार्ग का निर्माण करवा दिया जाएगा। किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका महेंद्रगढ़