फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leopard terror in Datal, farmers afraid to go to the fields alone

Mahendragarh-Narnaul News: दताल में तेंदुए की दहशत, खेतों में अकेले जाने से डर रहे किसान

Mon, 23 Feb 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Datal, farmers afraid to go to the fields alone
फोटो 2 तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा।संवाद
नांगल चौधरी। दताल गांव में एक माह में दूसरी बार तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रविवार को वन विभाग ने आईबीएस नांगल नूनिया के पास पिंजरा लगाया गया लेकिन तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

शनिवार रात हाईवे से सटे खेतों और आबादी के आसपास उसकी हलचल देखे जाने की खबर ने गांव में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ताजा पैरों के निशान मिलने की पुष्टि की। इससे यह साफ हो गया कि तेंदुआ अभी भी गांव के आसपास ही मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है और छोटी-सी आहट भी लोगों को चौंका देती है। बता दें कि इससे पहले 29 जनवरी को भी तेंदुआ दताल गांव के पास देखा गया था जिसके बाद अब शनिवार और रविवार को देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह बनाकर खेतों में जा रहे किसान

सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है लेकिन किसानों भय के साये में खेतों में काम करना पड़ रहा है। कोई भी अकेले खेत में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। समूह बनाकर जाना, टॉर्च और डंडा साथ रखना अब मजबूरी बन गया है। पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि खुले में बंधे पशु तेंदुए के आसान शिकार हो सकते हैं।

टॉर्च व डंडा साथ रखने की सलाह
वन विभाग ने अफवाहों से बचने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा है। लोगों को सतर्क रहने, रात के समय अकेले बाहर न निकलने और खेतों में जाते समय टॉर्च व डंडा साथ रखने की सलाह दी है।


बॉक्स

तेंदुआ पास के जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया है। वह अभी भी खेतों के बीच छिपा हो सकता है। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया है लेकिन जब तक तेंदुआ पकड़ में आता है गांव में भय का माहौल बना हुआ है।-कर्मपाल, प्रतिनिधी चेयरमैन पंचायत समिति, नांगल चौधरी



बॉक्स
शनिवार रात को हाईवे के पास खेतों में तेंदुआ देख गया था। इसके बाद रविवार सुबह ताजा पद चिह्न देखे गए थे जिससे डर और बढ़ गया हैं।-जिलेसिंह, सरपंच, दताल गांव

बॉक्स

तेंदुआ किसी शिकार की तलाश में आबादी के करीब आ रहा है। जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आता है डर का माहौल बना रहेगा।-सूबेदार घीसाराम, ग्रामीण, दताल गांव
बॉक्स
जब तक तेंदुआ को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर नहीं भेजने में जर लग रहा है।-रजनेश जांगिड़, ग्रामीण, दताल गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed