फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   leakage, drinking water, wast, drinking water line, narnaul

लीकेज बनी सिरदर्द, कब दूर होगा ‘मर्ज’

Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
leakage, drinking water, wast, drinking water line, narnaul
पानी की बर्बादी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में अनेक जगह पेयजल लाइनें लीक हैं। वहीं कई जगह नल कनेक्शन टूटे हुए हैं। इनसे रोजाना हजारों लीटर पानी  सड़कों और नालियों में बह रहा है। ये हालात तब हैं जब कई मोहल्ले के लोगों को कई दिनों तक पीने का पानी ही उपलब्ध नहीं हो रहा है।इस अनदेखी से सरकार की लोगों तक  प्रति व्यक्ति 75 लीटर पेयजल पहुंचाने की योजना को भी पलीता लग रहा है। इसके अलावा लाइन लीक होने से उनमें गंदा पानी जा रहा है, जो सप्लाई के समय घरों के नलों में आ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गंदे नाले में ही अनेक जगह पर पानी की पाइप लाइन लीक हैं। जिससे एक ओर जहां हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं इनसे गंदा पानी भी लोगों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शहर में लोगों को स्वच्छ पेयजल की पूर्ति करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइनें बिछाई हैं मगर ये पेयजल लाइनें कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई हैं। इसके कारण इन टूटी लाइनों से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह जाता है। जिससे लोगों को सही मात्रा में पेयजल नहीं मिल रहा। हालात यह हैं कि कई मोहल्लों में तो तीन से चार दिनों में एक बार पानी आ रहा है। वहीं बूस्टर के साथ लगते कई मोहल्लों में दिन-रात पानी मिल रहा है। लाइन टूटी होने से गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। क्योंकि लाइनों में पानी जाने के बाद गंदा पानी इनमें चला जाता है जो बाद में लोगों के घरों में आपूर्ति हो रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गंदे नाले में टूटी है लाइन
शहर में इस समय गंदे नाले की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई करते समय गंदे नाले  में अनेक जगह लाइनें टूट गई हैं। इससे नाले के अंदर जाने वाली पेयजल लाइनों से गंदा पानी इनके अंदर जा रहा है। वहीं इन टूटी लाइनों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ भी बह रहा है। मोहल्ला मीराजी से दशमेश नगर को जाने वाली लाइन नाले पर ऊपर से टूटी हुई है। जिससे रोज पानी बह जाता है। वहीं नाले के अंदर ही बड़ के कुआं मोहल्ले में बाबा होला के मंदिर के पास भी पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। इसके अलावा नाले में ही शिवाजी नगर मोहल्ले में भी कई जगह पानी की पाइप लीक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कई जगह टूटी हैं लाइन
शहर में पेयजल आपूर्ति की लाइन कई जगह टूटी हुई हैं। शहर के मुख्य बाजार में एक निजी टेलीकॉम कंपनी की ओर से करीब एक साल पूर्व तार डाले गए थे। जिसके कारण इस कंपनी ने पेयजल लाइनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। महावीर मार्ग पर पुरानी सराय की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर इसकी वजह से एक बड़ी पेयजल लाइन टूट गई है। इस लाइन में से रोजाना पेयजल आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। वहीं आसपास व इस लाइन से आगे कनेक्शन लेने वाले लोगों को पूरी मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है।

मुख्य मार्गों पर भी कई जगह हैं लीक
गंदे नाले के अलावा मुख्य मार्गों में भी कई जगह पानी की पाइप लाइन लीक हैं। रेवाड़ी रोड पर महावीर चौक से गंदे नाले तक, महेंद्रगढ़ रोड पर हाउसिंग बोर्ड से महावीर चौक तक अनेक जगह पानी की पाइप लाइन लीक हैं। इससे यहां भी रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है।

टूटी लाइनों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
इन टूटी लाइनों के कारण शहर में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। शहर के अनेक मोहल्लों में इन टूटी लाइनों से गंदा पानी इनमें चला जाता है और आपूर्ति के समय यह लोगों के घरों में आता है। जिससे बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed