फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   leadership of SDM Municipal Council will remove encroachments traffic fines will be issued to motorists

Mahendragarh-Narnaul News: आज एसडीएम की अगुवाई में नपा हटाएगी अतिक्रमण, वाहन चालकों के होंगे चालान

Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
leadership of SDM Municipal Council will remove encroachments traffic fines will be issued to motorists
फोटो संख्या:55- शंकर मार्केट में दुकानों के बाहर सामान लगाकर किया अतिक्रमण--संवाद
महेंद्रगढ़। नगरपालिका ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार से विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। अब नगर पालिका और एसडीएम योगेश सैनी की संयुक्त टीम सोमवार से अभियान चलाएगी। साथ ही अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरे शहर में मुनादी कर दुकानदारों व आम लोगों को अपने-अपने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान की जब्ती और चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों व सड़कों पर लंबे समय से फैले अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा है और नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले कई प्रयासों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अधिकारियों ने इसे शहर व्यवस्था सुधार की निर्णायक कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन स्थानों पर होता अतिक्रमण
शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बालाजी चौक, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, सिनेमा रोड, गोशाला रोड, मसानी चौक, 11 हट्टा बाजार, सब्जी मंडी रोड पर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया हुआ है और वाहनों का सबसे अधिक जमावड़ा भी इन्हीं स्थानों पर रहता है।


---------------------
- वर्जन:
नगरपालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल उच्चाधिकारियों के आदेशों पर ही चलता है। अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में मुनादी करवाई जा रही है। दुकानदारों को सोमवार तक सामान स्वयं हटाकर निर्धारित स्थान पर रखने का अल्टीमेटम दिया जा चुका है। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:55- शंकर मार्केट में दुकानों के बाहर सामान लगाकर किया अतिक्रमण--संवाद

फोटो संख्या:55- शंकर मार्केट में दुकानों के बाहर सामान लगाकर किया अतिक्रमण--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed