फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last date of application extended till 5th December for admission of PhD in HCVV

हकेविवि में पीएचडी के दाखिले हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक बढ़ी

Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Last date of application extended till 5th December for admission of PhD in HCVV
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में विभिन्न विभागों में उपलब्ध पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 5 दिसंबर 2021 तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर से बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दी है। आवेदक आगामी 5 दिसंबर तक विश्वविद्यालय के विभिन्न 8 पीठों के 25 विभागों में उपलब्ध पीएचडी पाठ्यक्रम की सीटों पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि अवश्य ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से दाखिले के इच्छुक आवेदक लाभान्वित होंगे। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में ही ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम यूजीसीसी एसआईआर नेट के अनुसार होगा। एमसीक्यू प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रो. सारिका शर्मा ने कहा कि पीएचडी में दाखिले के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश व आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed