फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last date for submission of admission fees in postgraduate first year is over

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि समाप्त

Mon, 14 Aug 2023 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Last date for submission of admission fees in postgraduate first year is over
नारनौल। कॉलेज स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की मेरिट सूची के लिए विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन तक महिला महाविद्यालय नारनौल में कुल 131 छात्राओं ने फीस जमा करवाई। महिला महाविद्यालय नारनौल में स्नातकोत्तर के छह कोर्स की कुल 240 सीटों है। वहीं राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल में 13 कोर्स की 470 सीटें है। इनमें अंतिम तक कुल विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। रिक्त रहने वाले सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से अभी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए है। ऐसे में प्रथम मेरिट सूची में दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग के लिए विभागीय आदेश तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि कॉलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई जोकि 8 अगस्त तक चली। इस बार शहर के दोनों ही कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले तीन से चार गुणा अधिक आवेदन आए। पीजी कॉलेज नारनौल में 13 पीजी कोर्स के लिए 3236 आवेदन आए है जबकि महिला महाविद्यालय नारनौल में छह कोर्स के लिए 806 आवेदन आए है जोकि सीटों के मुकाबले लगभग तीन से चार गुणा अधिक है। जिसके चलते विभिन्न संकायों की मेरिट सूची काफी ऊंची रही।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में इन संकायाें में हुए दाखिले
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले की फीस जमा करवाने की सोमवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन तक महिला कॉलेज में एमए हिंदी के लिए 18, एमए अंग्रेजी के लिए 22, राजनीतिक विज्ञान के लिए 27, भूगोल के लिए 11, एमकॉम के लिए 30 तथा मैथमेटिक्स के लिए 23 छात्राओं ने फीस जमा करवाकर दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed