फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lal Dora free campaign: Seven thousand people got an opportunity to rectify the mistakes

लाल डोरा मुक्त अभियान ः सात हजार लोगों को गलतियां ठीक कराने का मिला अवसर

Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lal Dora free campaign: Seven thousand people got an opportunity to rectify the mistakes
लाल डोरा मुक्ति अभियान के तहत नगर पालिका में त्रुटि ठीक करवाते कस्बावासी। संवाद - फोटो : Narnol
लाल डोरा मुक्त अभियान के तहत कनीना नगरपालिका द्वारा क्षेत्र के सात हजार लोगों को नोटिस जारी कर त्रुटियां ठीक कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए नपा कार्यालय में प्रतिदिन लोग अपने रिकॉर्ड में हुई त्रुटियां ठीक कराने भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने लाल डोरा मुक्त अभियान के तहत सर्वे कराकर लोगों के भवन, जमीन, प्रॉपर्टी सहित कई प्रकार की जानकारी ऑनलाइन की थी। इसके बाद उसकी सूची जारी कर सात हजारा लोगों को त्रुटियां ठीक कराने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि सरकार की योजना के तहत सर्वे करके सूची जारी की जा चुकी है। सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराने के बाद रजिस्ट्री की जाएगी। एक माह में 600 लोगों की त्रुटि सही की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि त्रुटि ठीक करवाने वाले लोग अपना आधार कार्ड, फैमली आईडी, बिजली का बिल, रजिस्ट्री की कॉपी, अगर रजिस्ट्री नहीं है तो वार्ड पार्षद से लिखवाकर लेकर आ सकते हैं और अपनी त्रुटि सही करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कर्मचारी होने से आ रही दिक्कत
कस्बावासी श्याम सुंदर, विनोद, पवन, बनवारी, सुदेश, राजेश, कर्मवीर, नीरज ने कहा कि सरकार का लाल डोरा मुक्त करना सराहनीय कदम है। इसके तहत कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन कनीना कस्बे का दायरा काफी बड़ा होने व एक ही कर्मचारी द्वारा कार्य किए जाने की वजह से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि इस कार्य के लिए अधिक कर्मचारियों की तैनाती कर लोगों को शीघ्र राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed