फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of funds will not come in the way of development works: Omprakash Yadav

विकास कार्यों में आड़े नहीं आएगी धन की कमी : ओमप्रकाश यादव

Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lack of funds will not come in the way of development works: Omprakash Yadav
राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेने के बाद चेयरमैन रमेश सैनी को गुलद? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। चुनाव में हार-जीत होती रहती है लेकिन शहर का विकास कराना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को मिलकर शहर के विकास को लेकर सार्थक प्रयास करने चाहिए। विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। ये बातें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने वीरवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम वकील अहमद ने नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन रमेश सैनी और पार्षदों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 15 वार्डों के सभी पार्षदों पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। रमेश सैनी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों को शहर का एक सम्मान विकास कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह 3 इंजन की सरकार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं। अब शहर में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी विजयी हुए हैं। अब तीनों सरकार मिलकर शहर में विकास जमकर विकास कराएंगी। कहा कि सभी पार्षद लोगों के सहयोग के लिए रात के समय भी अपने घरों का दरवाजा खुला रखें। शहर की जनता के विश्वास पर खरा उतरें। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में भाजपा की सीट पर रमेश सैनी बहुत अधिक मतों से विजयी हुए है। यह सब भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। महेंद्रगढ़ शहर में वार्डो में भी भारी संख्या पार्षद जीत कर आए है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा महाराणा प्रताप समिति सतनाली को 21 लाख रुपये अनुदान राशि का चेक, बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में 11 लाख रुपये अनुदान के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा की तरफ से भेजे गए राशि के चेक सौंपे। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष महाराणा प्रताप समिति सतनाली व बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व शिक्षा मंत्री ने अनुदान देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed