फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of dermatologist, allergy patients are facing problems

Mahendragarh-Narnaul News: चर्म रोग विशेषज्ञ का अभाव, एलर्जी के मरीज हो रहे परेशान

Wed, 04 Mar 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lack of dermatologist, allergy patients are facing problems
फोटो संख्या:-71 कनीना के उप नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक---संवाद
कनीना। क्षेत्र में चर्म रोग विशेषज्ञ या त्वचा रोग डॉक्टर की तैनाती न होने से एलर्जी एवं अन्य त्वचा संबंधी रोगों से मरीजों को परेशानी हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में मरीजों को या तो सामान्य डॉक्टरों से ही उपचार कराना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कनीना के उप नागरिक अस्पताल में फिलहाल मेडिकल अधिकारी एमओ ही त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर दवाइयां दे रहे हैं, लेकिन जटिल मामलों में विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता बनी रहती है। ऐसे में मरीजों को महेंद्रगढ़, नारनौल या अन्य शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता है जिससे समय व धन दोनों की अतिरिक्त खर्च होता है।
विज्ञापन

संजय निवासी गांव धनौंदा, महिपाल निवासी कनीना, धनराज कनीना मंडी, देवेंद्र निवासी गांव गाहड़ा, स्नेहा गांव चेलावास, मधु बाला निवासी गांव गाहड़ा व राजकुमारी ने बताया कि बदलते मौसम में एलर्जी, खुजली, फंगल इंफेक्शन और अन्य चर्म रोगों के मामले बढ़ जाते हैं। विशेषज्ञ की अनुपस्थिति में समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाता। इस कारण निजी अस्पतालों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उच्चाधिकारियों की ओर से सरकार को मांग भेजी गई है।

शीघ्र ही विशेषज्ञ की नियुक्ति होने पर क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मरीजों को राहत देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed