फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of budget, work with old tile

Mahendragarh-Narnaul News: बजट का अभाव, पुरानी टाइलों से काम चलाओ बालाजी चौक से रेलवे रोड पर लगाई जा रही पुरानी टाइलों का किया विरोध

Fri, 21 Apr 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lack of budget, work with old tile
महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका(नपा) में बजट नहीं होने के कारण अब बदहाल सड़कों पर पुरानी टाइलों से लीपापोती शुरू कर दी है। नपा द्वारा बालाजी चौक से नागरिक अस्पताल तक पुरानी टाइलें लगाने का सामाजिक संगठनों एवं दुकानदारों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से बालाजी चौक से नागरिक अस्पताल तक सड़क बदहाल हो चुकी है। वीरवार को रेलवे रोड पर पुरानी टाइलों से रोड का निर्माण शुरू होने पर सामाजिक संगठनों व दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यह रोड कई साल पुरानी टाइलों से बनाई जा रही है। उबड़-खाबड़ टाइलों से कभी भी हादसे हो सकते हैं। इन टाइलों की मियाद भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर सामाजिक संगठनों के लोगों ने नगर पालिका में जेई मनोज कुमार और प्रधान रमेश सैनी से मुलाकात की। नपा के जिम्मेदारों को बताया कि इन टाइलों का लेवल सही नहीं होने की वजह से बारिश के समय लोगों को आवागमन में ओर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस मार्ग पर सदर थाना, शहर थाना, नागरिक अस्पताल, नहर व सिंचाई विभाग के कार्यालय हैं। इनके अलावा अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन भी इसी मार्ग से जाना पड़ता है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका ने दो दिन में इन टाइलों को हटवाकर नई टाइले नहीं लगवाई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस मौके पर रोशन, सुरेंद्र बंटी, मनोज, हनी, चिराग, कमलेश, सोनू, जगदीश, जितेंद्र, प्रवीण, राजेंद्र, शिवकुमार सहित अन्य सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने भी दिए थे निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश
वहीं बुधवार को महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने नपा सचिव को कहा था बालाजी चौक के पास सड़क टूटी पड़ी है। इस मार्ग से अनेक लोग रेलवे स्टेशन पर आते है। यह मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग को जल्द से जल्द से बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
जल्द बनाकर भेजा जाएगा एस्टीमेट
नगर पालिका के जेई मनोज कुमार बताया कि यह टाइलें अस्थायी रूप से लगाई जा रही हैं। इस मार्ग के निर्माण के लिए जल्द ही एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। नगर पालिका के पास बजट आने के बाद सीसी या तारकोल की रोड बनाई जाएगी। इस समय बालाजी चौक से नागरिक अस्पताल तक पुरानी टाइलें लगवाकर इन गड्ढों को भरवाया जा रहा है।


लोगों द्वारा लंबे समय से नपा को सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर शिकायतें दी जा रही थी। इस समय बजट का अभाव है ऐसे में अस्थायी रूप से बालाजी चौक से नागरिक अस्पताल तक सड़क को सुधारने के लिए पुरानी टाइलें लगाई जा रही हैं। जल्द ही इस मार्ग के नव निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed