फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of basic amenities at the sports ground; players facing difficulties.

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान में मूलभूत सुविधाएं नहीं, खिलाड़ी परेशान

Tue, 23 Jun 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities at the sports ground; players facing difficulties.
फोटो-61 गांव सतनाली में खेल मैदान की सफाई करते ​खिलाड़ी। संवाद
सतनाली। स्थानीय खेल मैदान में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान में बैठने की व्यवस्था, शौचालय और न ही लाइट की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि खिलाड़ियों को अपने पैसे से मैदान की सफाई करानी पड़ती है।
विज्ञापन

इस मैदान में 150 अधिक खिलाड़ी खेलों व सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। सतनाली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा सुबह, शाम अभ्यास को पहुंच रहे हैं। खेल मैदान में दौड़ लगाने वाला ट्रैक तक पक्का नहीं है। वॉलीबाल और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए न खेल मैदान हैं न ही तैयारियों को लेकर कोई सुविधाएं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में मैदान में पानी भर जाता है। खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार और खेल विभाग की ओर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन सतनाली के खेल मैदान में इन योजनाओं के दायरे से ही बाहर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मैदान में शौचालय, बैठने की व्यवस्था, लाइट व्यवस्था व खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अगर खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलें तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
----------
प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए मैदान में आते हैं। यहां बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और दौड़ लगाने के लिए ट्रैक पक्का नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। मैदान को खुद साफ करना पड़ रहा है। यदि सुविधाएं बेहतर हो तो हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।-अमित खिलाड़ी, सतनाली
----------
मैदान में शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं नहीं हैं। दूर-दराज से आने वाले खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती है। खेलों को बढ़ावा देने की बात तो होती है। लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है।- दीपक खिलाड़ी, सतनाली।

---------
- वर्जन:
खिलाड़ियों की समस्या का पता चला है। खेल मैदान में घास होने के कारण खिलाड़ियों को तैयारी करने में परेशानी होती है। एक या दो दिन बार ग्राम पंचायत की ओर से हटवा दी जाएगी। समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही के लिए भेजेगी।- मनीषा गोठवाल सरपंच, सतनाली।

फोटो-61 गांव सतनाली में खेल मैदान की सफाई करते खिलाड़ी। संवाद

फोटो-61 गांव सतनाली में खेल मैदान की सफाई करते खिलाड़ी। संवाद

फोटो-61 गांव सतनाली में खेल मैदान की सफाई करते खिलाड़ी। संवाद

फोटो-61 गांव सतनाली में खेल मैदान की सफाई करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed