फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Labor Minister went to Sayana's fields and saw the loss of crops

Mahendragarh-Narnaul News: श्रम मंत्री ने स्याना के खेतों में जाकर देखा फसलों का नुकसान

Sun, 26 Mar 2023 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Labor Minister went to Sayana's fields and saw the loss of crops
महेंद्रगढ़। बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो रही किसानों की फसलों के नुकसान की जानकारी लेने अब मंत्री भी खेतों में पहुंचने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश के श्रम मंत्री अनूप धानक ने गांव स्याना का दौरा किया। उन्होंने खेतों में जाकर बारिश से हुए नुकसान काे देखा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि सरकार किसानों के साथ है। विशेष गिरादावरी कराई जाएगी। जिनका नुकसान होगा उसे मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री ने शनिवार को गांव के सरपंच वीरपाल, पंच और अन्य किसानों के साथ गांव में घूमकर खेतों पर जाकर हाल देखा। किसानों ने उन्हें बारिश से खराब हुई फसलों को दिखाया। किसानों ने बताया कि दो दिन मौसम थोड़ा खुला था तो खेत से पानी निकालकर कुछ फसल बचने की उम्मीद थी लेकिन शुक्रवार रात तेज बारिश से रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। इस बारिश से फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन दिया और उनसे मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। किसानों ने बताया कि कुछ किसान की तो 80 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान पंच वीरु आनंद, गोपी शर्मा, वासुदेव, प्रकाश, सोमदत्त, भूपेंद्र, ललित पंडित, सुरेंद्र सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed