फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kuldeep and Vivek first in quiz competition

Mahendragarh-Narnaul News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुलदीप व विवेक प्रथम

Fri, 17 Mar 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep and Vivek first in quiz competition
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार यादव ने की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुलदीप व विवेक ने प्रथम स्थान, अभिषेक व अंकित ने द्वितीय, चिराग व नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सतीश ने कहा कि हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते समय हेलमेट प्रयोग करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस अवसर पर डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. अशोक यादव, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कविता कुमारी, विक्रम सिंह, डॉ. लीलाराम व विजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed