{"_id":"6a4d44cb18fab067100fb1da","slug":"krishna-colony-rewari-road-in-a-dilapidated-state-even-after-23-years-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128004-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी-रेवाड़ी रोड 23 साल बाद भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी-रेवाड़ी रोड 23 साल बाद भी बदहाल
Tue, 07 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 कृष्णा कॉलोनी का टूटा पड़ा रोड। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित कृष्णा कॉलोनी-रेवाड़ी रोड 23 वर्षों बाद भी बदहाल है। इस मार्ग पर एक किलोमीटर में कई स्थआनों पर गड्ढे बन गए हैं जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
यह सड़क शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है। शहर व आसपास के गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। रेलवे फाटक पर अनेक बार लंबे समय तक जाम लगता है।
इस सड़क के सहारे गांव माजरा खुर्द अंडर पास से नीचे से सीधे शिव मंदिर के पास रेवाड़ी रोड तक पहुंच सकते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक से सीधे इस मार्ग का प्रयोग कर शहर की भीड़ से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
यह सड़क काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगरपालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।-दीपक, राहगीर।
-
इस सड़क पर कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुबह शाम सैर करने के लिए जाते है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शीघ्रता से इस एक किलोमीटर सड़क को बनवाया जाए।- दिनेश मास्टर, राहगीर।
-
वर्जन:
शहर में सड़क के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क का टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में जहां पर सड़क मार्ग टूटे हुए उनका भी निर्माण शीघ्र करवा दिया जाएगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़।