फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kiran first, Chandravati second in 300 meter race event

Mahendragarh-Narnaul News: 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में किरण प्रथम, चंद्रावती द्वितीय

Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kiran first, Chandravati second in 300 meter race event
फोटो संख्या:61- विजेताओं को सम्मानित करते  विधायक कवर सिंह यादव-स्रोत- प्रशासन
महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंडस्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर अनीता यादव ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में शबनम प्रथम, माया द्वितीय व कृष्णा यादव तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में गीता कुमारी प्रथम, संध्या द्वितीय व रिसाल देवी तृतीय रही। 300 मीटर दौड़ में किरण प्रथम, चंद्रावती द्वितीय व चंद्रपति तृतीय रही। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में मेघा प्रथम, करीना द्वितीय व संगीता तृतीय रही। 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में मोनू प्रथम, विनीता द्वितीय व सुषमा तृतीय स्थान पर रही।

भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण पर दे रही जोर : विधायक
इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। महिलाओं के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन करके उन्हें घरेलू कामकाज के साथ-साथ खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल रहे हैं। विधायक कंवर सिंह यादव ने 21 हजार रुपये प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सुपरवाइजर नीतू , सुमन बाई, दर्शना, चंचल, सुनीता, शिवानी, किरण, सहायक संदीप कुमार, बादल पीटीआई, सेवादार बीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed