फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kiran Choudhary targeted government in Narnaul, said- ministers are diverting general public from issues

Narnaul: किरण चौधरी सरकार को बनाया निशाना, कहा- आम जनता को लाइनों में लगाकर मुद्दों से भटका रहे मंत्री

Sat, 27 May 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 03:29 PM IST
सार

किरण चौधरी ने कहा कि दस साल में इस सरकार ने जनता देख लिया है। यह सरकार केवल जुमलों की सरकार है। आज आम आदमी दुखी हो रहा है। किसान भी दुखी है। एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदने की  बात इस सरकार ने कही थी। यह तो दूर की बात है। सरसों दो दिन खरीद कर उसे बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Kiran Choudhary targeted government in Narnaul, said- ministers are diverting general public from issues
कांग्रेस नेता किरण चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि यह सरकार जनता को लाइनों में लगाकर रखने वाली है ताकि उसका ध्यान दूसरे मुद्दों से हट सके। वह शनिवार को हुडा सेक्टर में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस दौरान काफी संख्या में लोगों को कांग्रेस ज्वाइन करवाई गई। किरण चौधरी ने कहा कि पहले नोटबंदी करके इस सरकार ने काला धन निकालने की बात कही, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिनके पास काला धन है, वो बाहर बैठे हैं। आम आदमी ने जो बचत किया था, उसे लाइनों में लगा दिया। अब फिर 2 हजार का नोट बंद कर लोगों को लाइन में लगा दिया ताकि दूसरे मुद्दों से भटकाया जा सके। 

विज्ञापन


किरण बोली, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से श्रृति चौधरी लडे़गी चुनाव
किरण चौधरी ने कहा कि दस साल में इस सरकार ने जनता देख लिया है। यह सरकार केवल जुमलों की सरकार है। आज आम आदमी दुखी हो रहा है। किसान भी दुखी है। एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदने की  बात इस सरकार ने कही थी। यह तो दूर की बात है। सरसों दो दिन खरीद कर उसे बंद कर दिया गया। एमएसपी पर आज तक फसल नहीं खरीदी। सरसों का एमएसपी 5450 रुपये है, लेकिन आज किसान ओने-पौने दाम पर फसल बेच रहे हैं। दो-दो हजार का नुकसान किसानों को हो रहा है। सरसों मंडी में पड़ी है और उठान नहीं हो रहा है। ऐसे में किसान की फसल का भुगतान नहीं होगा। अब मौसम खराब है। सरकार को किसानों की परवाह नहीं है।
विज्ञापन


लगाकर युवा रिटायर भी हो रहे
उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद में वन रैंक वन पेंशन की बात बोली थी। इस इलाके के लोग फौज में जाते हैं, लेकिन अग्निवीर बनाकर युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया। आज चार साल में लगाकर युवा रिटायर भी हो रहे हैं। लोग कहते हैं कि इसके ब्याहने का टाइम आएगा तो यह रिटायर हो जाएगा तो उसकाे छोरी कौन देगा। इस सरकार ने ढाई करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, वह नहीं दी। कौशल विकास पोर्टल शुरू कर दिया। इसका कोई लाभ नहीं है। विस में उनके सवाल पर बताया गया कि यह पक्की नौकरी नहीं है। थोड़े के समय की नौकरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन 5100 रुपये का झूठ बोला
एक साल के लिए युवाओं को लगाया जा रहा है। पिछले दिनों पंचकूला में वन विभाग में युवा लगाए थे, उनको हटा दिया। ऐसी नौकरी देने का क्या फायदा। महंगाई बढ़ा दी है। औरतों को धुएं से निकालने की बात कही थी, लेकिन आज सिलेंडर का प्रयोग नहीं हो रहा। 1100 रुपये में एक गरीब परिवार कैसे लेगा। महंगाई बढ़ गई, लेकिन आमदनी बढ़ी नहीं। इस सरकार ने 15 लाख खाते में आने और फिर पेंशन 5100 रुपये का झूठ बोला। लोगों की पेंशन और राशन कार्ड काट दिए गए। प्रॉपर्टी आईडी में भ्रष्टाचार हो रहा है। 

श्रृति चौधरी लडे़गी सांसद का चुनाव

किरण चौधरी ने कहा कि इस सीट से श्रृति चौधरी सांसद का चुनाव लडे़गी। यह फाइनल है। हमने तैयारी कर ली है। कोई यह कह रहा कि वह चुनाव लडे़गा तो वह गलत है। कांग्रेस की तरफ से श्रृति चौधरी फाइनल है। जल्द ही श्रृति यहां दौरे शुरू करेगी। शनिवार व रविवार को इस क्षेत्र में वे आएंगे। सच्चाई के साथ काम किया है।

कार्यकर्ता करते हैं काम
संगठन के सवाल पर वह बोली कि यह सवाल संगठन बनाने वालों से करना चाहिए। नेता काम नहीं करते। यह कार्यकर्ता काम करते हैं। वो हमारे साथ है। हमें अपना काम करना है। एक आदमी के किसी पद पर बनने से कोई असर नहीं होगा। हम अपना काम कर रहे हैं। टीम हमारी काम कर रही है। टीम हमारी मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed