{"_id":"6907a7c58e5104756100d149","slug":"kidnapped-girl-recovered-within-10-hours-four-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131792-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपहृत युवती को 10 घंटे में किया बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपहृत युवती को 10 घंटे में किया बरामद, चार गिरफ्तार
Mon, 03 Nov 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शनिवार की शाम खासपुर से एक युवती का अपहरण किए जाने के मामले में सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने थाना सदर, सीआईए और साइबर सेल की टीमों को त्वरित कार्रवाई कर युवती को बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिया। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 08 से 10 घंटे के अंदर ही झज्जर क्षेत्र से युवती को सकुशल बरामद किया और चार आरोपियों खामपुरा निवासी विकास व मोनू, मेघोत बिंजा के राधेश्याम और मोहनपुर के विक्रम को गिरफ्तार किया।
अपहरण में प्रयक्त गाड़ी भी बरामद की। आरोपियों को रविवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता खामपुरा निवासी प्रवीण ने थाना सदर में शिकायत दी कि 1 नवंबर को शाम करीब सवा 5 बजे पर वह व उसकी भतीजी व उसके भाई की पुत्र वधु बाइक पर बैठकर शनि मंदिर खासपुर माथा टेकने के लिए गए थे।
माथा टेकने के बाद जब वापस जा रहे थे तो सरकारी स्कूल खासपुर के पास एक स्लेटी रंग की बिना नंबर की गाड़ी खड़ी थी। उसमें खामपुरा के विकास व मोनू उतर कर आए, विकास के हाथ में डंडा था। विकास ने बाइक से चाबी निकाली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और विकास के छोटे भाई मोनू ने उसकी भतीजी को खींच कर गाड़ी में बैठा लिया और विकास भी गाड़ी में बैठकर उसकी भतीजी को लेकर भाग गए।