{"_id":"5877d10a4f1c1bab78ba9870","slug":"khairni-village-jcb-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खैरनी में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खैरनी में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खैरानी में आम रास्ते पर किए गए कब्जों पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चलाकर हटवाया। विदित हो कि गांव की फिरनी जो 22 फीट चौड़ी है इस पर गांव के कुछ लोगों ने चारदीवारी कर स्थाई कब्जा कर रखा था। इसके अलावा कुछ लोगों ने गांव के रास्ते पर भी चारदीवार बनाकर कब्जा हुआ था। गांव की सरपंच सरिता ने कब्जा हटवाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत लगाई थी। सरपंच की शिकायत पर प्रशासन द्वारा रास्ते की पैमाइश करवाई गई इसके बाद कब्जाधारियों को नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन ने इन अतिक्रमणों पर पीला पंजा चलाकर रास्ते को मुक्त कराया। बीडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का कब्जाधारियों ने भी विरोध किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी पर कब्जा हटा दिया गया।
विज्ञापन