फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Keshav ranks second in the country in ICAI commerce quiz

यदुवंशी के केशव ने आईसीएआई कॉमर्स क्विज में पाया पूरे भारत में दूसरा स्थान

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Keshav ranks second in the country in ICAI commerce quiz
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन के 22 विद्यार्थियों का आईसीएआई (द इंस्टीट्यूट आफॅ चार्टेड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया) की ओर से आयोजित कॉमर्स प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। भारतीय संदी लेखाकर संस्थान (आईसीएआई) संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक सांविधिक निकाय है। भारत में एकाउंटेंसी पेशे को विनियमित करने के उद्देश्य से 1949 में इसकी स्थापना हुई। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि उक्त परीक्षा 19 जून को आयोजित हुई जिसमें साठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनमें से 256 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। विद्यालय के विद्यार्थी केशव ने पूरे भारत में दूसरा रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चयनित विद्यार्थियों मे केशव, दिपांशु, प्रतीक, प्रियांशी, भावेश, अलिशा, तन्वी, हिमानी, दिव्य, राशि, शुभम, आरूष, कोमल, रौनक, तनुज, दक्षक, हर्ष, श्वेत, रमन, अरूण, लोकेश एवं वरूणगर्ग के नाम शामिल है। केशव को उनके शानदार प्रदर्शन पर दस हजार, विद्यालय के दो विद्यार्थियों को दो-दो हजार, नौ विद्यार्थियों केा पंद्रह सौ तथा आठ विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये की नकदी ईनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विद्यालय के 61 विद्यार्थियों को प्रोत्साहित के लिए प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक विजय सिंह यादव व वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी नीट, आईआईटी, वीवीएम, केवीपीवाई, क्लेट के साथ-साथ कॉमर्स में भी अपनी कुशलता का परिचय दे रहे हैं। इससे पहले भी अखिल व सौरभ ने कॉमर्स विजार्ड में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवांवित किया है। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि केशव क्षेत्र के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी हैड अरविंद्र यादव, सेकेंडरी हैड नरेंद्र यादव, सुंदर सुहाग सहित विद्यायालय के समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed