फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kanwar Singh's magic worked, Rao Daan's magic broke

Mahendragarh-Narnaul News: कंवर सिंह का चला जादू, राव दान का टूटा तिलिस्म

Wed, 09 Oct 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Singh's magic worked, Rao Daan's magic broke
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में पिछले 42 सालों से दो नेता ही राज करते आ रहे थे। इसके कारण लोग भी इस चुनाव में बदलाव का मन बना चुके थे। हालांकि भाजपा की ओर से पांच बार कमल खिलाने वाले प्रो. रामबिलास शर्मा का पत्ता काटकर पहले ही बदलाव के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर पिछले 9 बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से राव दान सिंह व भाजपा की ओर से प्रो. रामबिलास शर्मा के बीच सीधी टक्कर रही थी। लोगों के इस बदलाव की राह भाजपा ने रामबिलास शर्मा का पत्ता काटकर आसान कर दी थी। वहीं दूसरे धुरंधर को हराकर लंबे समय से दोनों के चले आ रहे तिलिस्म को भी समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

क्या रहे भाजपा की जीत के कारण
भाजपा के कद्दावर कहे जाने वाले प्रो. रामबिलास शर्मा व कंवर सिंह यादव लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी भी पांच बार महेंद्रगढ़ विधान सभा पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करते रहे। साथ ही भाजपा की बिना पर्ची-बिना खर्ची का जादू भी क्षेत्र के लोगों में खूब चला। साथ ही भाजपा के प्रो. रामबिलास शर्मा के विकल्प के रूप में कंवर सिंह यादव ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। आमजन के बीच पहुंचना व साधारण छवि ने कंवर सिंह की ताकत को और अधिक बढ़ा दिया। प्रो. रामबिलास शर्मा ने टिकट कटने के बाद स्पष्ट कर दिया था कि वह पार्टी का डंडा एवं झंडा नहीं छोड़ेंगे। चुनावी जनसभाओं में सीधे तौर पर कंवर सिंह के साथ मैदान में नहीं उतरे, जिसके कारण लोग भी लगातार कंवर सिंह से जुड़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ठप विकास व ईडी की कार्रवाई से गिरता गया कांग्रेस का ग्राफ
महेंद्रगढ़ विधान सभा सीट पर चार बार कांग्रेस को जीत दिलाने वाले राव दान सिंह ने 2019 में विधायक बनने गुरुग्राम में अधिक समय बिताया। कांग्रेस पार्टी से विधायक होते हुए भी शहर में पिछले पांच सालों के दौरान विकास कार्याें को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इसके कारण लगातार लोगों के बीच लोकप्रियता कम होती चली गई। इसके बाद गत लोक सभा चुनावों के बाद राव के ठिकानों पर ईडी की रैड व संपत्ति अटैच करना भी लोकप्रियता घटने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed