फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kamlesh Saini met Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलीं कमलेश सैनी

Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh Saini met Deputy CM Dushyant Chautala
चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात करती नव निर्वाचित चेयरपर्सन कमलेश सैनी - फोटो : Narnol
नारनौल। नगर परिषद की निर्दलीय चेयरपर्सन चुनी गईं कमलेश सैनी ने वीरवार की सुबह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से उनके चंडीगढ़ आवास पर मिलीं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कमलेश को प्रदेश में सर्वाधिक वोट से जीत हासिल करने पर बधाई दी।
विज्ञापन

इसके बाद जजपा नेताओं के नेतृत्व में कमलेश सैनी ने हरियाणा भवन में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे। नगर निकाय चुनाव में पहले जजपा व भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद जजपा ने नारनौल नगर परिषद से चेयरपर्सन पद के लिए कमलेश सैनी को टिकट दिया। कमलेश सैनी इससे पहले एक बार इनेलो व दूसरी बार जजपा पार्टी की टिकट पर विधायक का चुनाव नारनौल से लड़ चुकी हैं। चेयरपर्सन की टिकट मिलने के बाद भाजपा-जजपा गठबंधन ने फिर से गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस फैसले में नारनौल सीट भाजपा के खाते में आई। इसके बाद राजनीति घटनाक्रम के बीच कमलेश सैनी नारनौल से निर्दलीय चुनाव लड़ीं। इस चुनाव में प्रदेश में सबसे ज्यादा 14634 वोटों के अंतर से कमलेश नारनौल चेयरपर्सन बनी हैं।
विज्ञापन

जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि नारनौल नगर परिषद की नव निर्वाचित चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने चंडीगढ़ आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने कमलेश सैनी को जीत की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और शहर में करवाएं जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, चेयरपर्सन पति रघवीर सैनी व दीपक यादव मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के नेतृत्व में कमलेश सैनी ने हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान महेंद्रगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed