फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kamakhya-Bhagat Ki Kothi Weekly Express will run from 18

18 से चलेगी कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kamakhya-Bhagat Ki Kothi Weekly Express will run from 18
सतनाली रेलवे स्टेशन - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लॉकडाउन के दौरान बंद की गई कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 18 जून से फिर शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05624 कामख्या से शुक्रवार को चलकर रविवार सुबह 9:50 बजे दिल्ली, दोपहर 12:43 बजे सतनाली और रात 21:45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05623 भगत की कोठी से मंगलवार दोपहर 16:10 बजे चलकर रात्रि 00:45 बजे सतनाली, बुधवार प्रात: 04:30 बजे दिल्ली और वीरवार रात 23:10 बजे कामख्या पहुंचेगी। सतनाली रेल संघर्ष समिति प्रधान दिवान सिंह शेखावत ने बताया कि कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक रेलगाड़ी पिछले लॉकडाउन के दौरान बंद की गई थी। उन्होंने बताया कि अब 18 जून से इस साप्ताहिक गाड़ी को स्पेशल रेलगाड़ी के रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के संचालन से क्षेत्र के रेलयात्रियों, विशेषकर सेना में तैनात क्षेत्र के सैनिकों को काफी लाभ मिलेगा। प्रधान दिवान शेखावत ने सतनाली क्षेत्र के यात्रियों की असुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस का सतनाली स्टेशन पर ठहराव बहाल करने और बीकानेर इंटरसिटी के सतनाली ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed