फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Just 5 Days Left: A Mere Handful of Applications for 1,080 Seats

Mahendragarh-Narnaul News: महज 5 दिन बचे, 1080 सीटों के मुकाबले नाममात्र आवेदन

Tue, 26 May 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Just 5 Days Left: A Mere Handful of Applications for 1,080 Seats
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के स्नातक कोर्स दाखिला प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में फिलहाल हेल्प डेस्क पर छात्राओं के निशुल्क फॉर्म भरने की सुविधा शुरू की गई है और छात्राएं महाविद्यालय समय के दौरान किसी भी दौरान आकर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि स्नातक में दाखिला प्रक्रिया अब खत्म होने को है और आवेदन के लिए महज 5 दिन ही शेष हैं। अब संस्थानों में केवल नाममात्र आवेदन ही आए हुए हैं। शहर के महिला कॉलेज की बात करें तो यूजी की विभिन्न संकायों में 1080 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन

अब तक संस्थान में 95 आवेदन आए हैं और इनमें से 10 आवेदन अभी सत्यापन के इंतजार में हें। वहीं, 3 आवेदनों में दस्तावेज पूरे न होने के कारण ऑब्जेक्शन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है और आवेदन करने की इच्छुक छात्राएं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए अपने सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दस्तावेज लेकर संस्थान में आए। यहां पर छात्राओं से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

-------------
ये रही कोर्स और सीटों की स्थिति

कोर्स - सीटों की संख्या

बीए - 720

बीएससी मेडिकल - 80

बीएससी नॉन मेडिकल - 80

बीकॉम -160

बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 40

एमए अंग्रेजी - 40

एमएससी भूगोल - 40

एमकॉम - 40

----------------

- वर्जन:
7 से 31 मई तक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जबकि 1 मई तक गलती ठीक जबकि 2 जून को ऑब्जेक्शन सूची प्रकाशित होगी। 4 जून से फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।-डॉ. मक्खन सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी, महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed