{"_id":"6a8201b1730349d406024db2","slug":"joyful-cries-of-newborns-echoed-in-the-hospital-on-independence-dayjoyful-cries-of-newborns-echoed-in-the-hospital-on-independence-day-narnol-news-c-196-1-nnl1005-143942-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आजादी के पर्व पर अस्पताल में गूंजीं किलकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आजादी के पर्व पर अस्पताल में गूंजीं किलकारियां
विज्ञापन
फोटो नंबर- 2615 अगस्त को जन्मी नवजात शिशु अपनी मां के साथ। संवाद
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस पर नागरिक अस्पताल में देशभक्ति के साथ खुशियों की किलकारियां भी गूंजीं। 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक अस्पताल में आठ बच्चों का जन्म हुआ। इनमें सात सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी से जन्मे। खास बात यह रही कि पांच बेटियों और तीन बेटों ने जन्म लेकर परिवारों की खुशियां दोगुनी कर दीं।
स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चे के जन्म से परिजन बेहद उत्साहित नजर आए। गांव खैरोली निवासी शांति देवी ने बताया कि उनकी पौत्रवधु ने 15 अगस्त की रात करीब 9 बजे सिजेरियन से बेटी को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर घर में लक्ष्मी आने से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई।
वहीं, दुलावा की ढाणी निवासी सरोज देवी ने बताया कि उनकी देवरानी को 15 अगस्त की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि बच्चा इसी दिन जन्म लेगा लेकिन 15 अगस्त बीतने के करीब डेढ़ घंटे बाद बेटे का जन्म हुआ। इससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया।