फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Joint team caught a tractor-trolley carrying illegal stones

Mahendragarh-Narnaul News: संयुक्त टीम ने अवैध पत्थर ढोते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Mon, 17 Feb 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Joint team caught a tractor-trolley carrying illegal stones
फोटो नंबर- 17अवैध पत्थर ढ़ोते पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली। स्रोत-प्रशासन
नांगल चौधरी। अवैध खनन पर शनिवार रात खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकंजा कसा। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात को खनन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम निगरानी के लिए गांव गोलवा की पहाड़ियों पर पहुंची। उन्होंने एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध पत्थर की ढुलाई करते पाया। वाहन को कब्जे में ले लिया। इससे पहले ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग गया। टीम ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गया।

जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला खनिज बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में उपायुक्त द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स लगातार फील्ड में उतरकर अवैध खनन में संलिप्त नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगह के लिए अलग-अलग टीमें छापा मार रही हैं। जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा क्रेशर एरिया का भी लगातार दौरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed